ओल्ड रायपुर स्मार्ट सिटी लि. में हुई अनियमितताओं का परीक्षण जा रहा किया

रायपुर। ओल्ड रायपुर स्मार्ट सिटी के कार्यों में हुअई अनियमितताओं की जांच अभी चल रहा है और संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं समिति के सदस्यों द्वारा 13.02.2025 को पुन: स्थल निरीक्षण किया गया। उपरोक्त प्रकरण में तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। यह जानकारी विधायक राजेश मूणत द्वारा पूछे गए सवाल के जवाब में उप मुख्यमंत्री व लोक निर्माण अरूण साव ने दिए।
उन्होंने बताया कि ह सत्य है कि शासन के आदेश क्र. 4372/609/2024/18, दिनांक 09.07.2024 के माध्यम से जाँच समिति का गठन किया गया। वर्तमान में रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा जांच हेतु आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराए गए हैं। दस्तावेज परीक्षण का कार्य प्रक्रियाधीन है। समिति गठन के पश्चात् रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड के अधिकारियों को समक्ष में उपस्थित होकर दस्तावेज उपलब्ध कराने हेतु पत्र क्र. 3153 दिनांक 12.07.2024 प्रेषित किया गया था। तत्कालीन संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास द्वारा दिनांक 04.10.2024 को यूथ हब का स्थल निरीक्षण किया गया एवं पत्र क्र. 6954 दिनांक 18.10.2024 द्वारा पुन: समिति को दस्तावेज उपलब्ध कराने पत्र प्रेषित किया गया, जिसके परिपालन में स्मार्ट सिटी के द्वारा जांच हेतु दस्तावेज उपलब्ध कराए गए। प्राप्त दस्तावेज के अवलोकन उपरांत समिति द्वारा जाँच संबंधी बिन्दुओं पर प्रबंध संचालक से पत्र क्र. 9329 दिनांक 10.11.2024 के माध्यम से अतिरिक्त जानकारी चाही गई। तदोपरांत तत्कालीन संचालक द्वारा दिनांक 06.12.2024 को जांच समिति की बैठक आयोजित की गई एवं पत्र क्र. 252 दिनांक 10.01.2025 एवं 948 दिनांक 03.02.2025 को पुन: पत्र प्रेषित कर आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध कराने लेख किया गया। प्रबंध संचालक रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा दिनांक 04.02.2025 को जानकारी उपलब्ध कराई गई है। वर्तमान संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास एवं समिति के सदस्यों द्वारा दिनांक 13.02.2025 को पुन: स्थल निरीक्षण किया गया। उपरोक्त प्रकरण में तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है। शेष जानकारी निरंक है।
