ChhattisgarhRegion

जसगीतों के साथ हुआ जोत जंवारा विसर्जन

Share

रायपुर। गुरुवार को हवन के पश्चात शुक्रवार की सुबह से जसगीतों के साथ जोत जंवारा विसर्जन शुरू हो गया। शहर के सबसे पुराना कंकाली तालाब में जंवारा विसर्जन देखने के लिए भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। शहर के अलग-अलग हिस्सों जिसमें आमापारा, केलकपारा, बढ़ाईपारा, मंगलबाजार से जोत जंंवारा के साथ बड़ी संख्या में भक्त सांग लिए हुए थे जो जसगीत की धुन में झूम रहे थे। इसके साथ ही नवरात्र पर्व पर उपवास रखने वाले भक्तों ने सुबह मंदिरों में पहुंचकर मां की पूजा-अर्चना कर उपवास का समापन किया। वहीं नवरात्र पर्व को लेकर शहर के अधिकांश क्षेत्रों में भंडारा का भी आयोजन किया जा रहा है। वहीं चिलचिलाती धूप व गर्मी से बचने के लिए मंदिर समिति व श्रद्धालु भक्त सुबह से ही जोत जंवारा व सांग धारण किए भक्तो के पैरों में छाला ना पड़ जाए इसके लिए जगह-जगह पर पानी की बौछारे कर रहे थे। कंकाली तालाब में पहुंचने के बाद विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर ज्योति कलश विसर्जित किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button