Madhya Pradesh
पंधाना ब्लॉक में बारात के दौरान घोड़ी कुएं में गिरने से दूल्हे ने बचाई जान

मध्यप्रदेश के खंडवा जिले के पंधाना ब्लॉक के ग्राम फतेहपुर में एक विवाह समारोह के दौरान दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। बारात में शामिल घोड़ी अचानक बेकाबू होकर पास के खुले कुएं में गिर गई। गनीमत रही कि दूल्हे ने समय रहते घोड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। ग्राम आवल्या विट्ठल से बारात फतेहपुर पहुंची थी और ढोल-डीजे की तेज आवाज पर बाराती नाचते हुए आगे बढ़ रहे थे। इसी दौरान घोड़ी असंतुलित हो गई और कुएं में जा गिरी। मौके पर अफरा-तफरी मच गई, लेकिन ग्रामीणों और बारातियों ने एक घंटे की मशक्कत के बाद रस्सियों और सामूहिक प्रयास से घोड़ी को सुरक्षित बाहर निकाल लिया।







