ChhattisgarhPoliticsRegion

चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य – बैज

Share


रायपुर। नगरी निकाय चुनाव परिणामों पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि चुनाव परिणाम हमारी अपेक्षाओं के अनुरूप नहीं आये जनादेश शिरोधार्य है। कांग्रेस पार्टी ने पूरी ताकत और एक जुटता से चुनाव लड़ा। हमारे सभी वरिष्ठ नेता चुनाव अभियान का प्रमुख हिस्सा थे। कांग्रेस ने पूरे चुनाव में अपने सिद्धांतों पर समझौता नहीं किया। भारतीय जनता पार्टी नगरी निकाय चुनाव के पहले से ही सत्ता का दुरुपयोग कर रही थी। पहले चुनाव को टालने की कोशिश हुई, फिर चुनावो की तारीखो को आगे बढ़ाया गया। पहले घोषित किया गया चुनाव बैलेट पेपर से होगा, बाद में निर्णय हुआ मतदान ईवीएम से कराया जायेगा। ईवीएम से मतदान निश्चित किया गया तो अध्यक्ष और पार्षदों के मशीनो को एक साथ जोड़ा गया। उसमें वीवीपैड की व्यवस्था नहीं किया गया। जबकि ईवीएम के मामले सुप्रीम कोर्ट का स्पष्ट निर्देश है कि वीवीपैड जोड़ा जाना चाहिये। प्रदेश में मतदान के दौरान 100 से अधिक स्थानों पर ईवीएम बंद होने, खराब होने की शिकायते आई किसी प्रकार मतदान संपन्न हुआ।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि भाजपा ने चुनाव में सत्ताबल, धनबल का दुरुपयोग किया। जनता को प्रभावित करने शराब बांटे गये। प्रलोभन के लिए सामग्रियां बांटी गयी। पुलिस का प्रशासन का दुरूपयोग करके कांग्रेस कार्यकर्ताओं को प्रताडि़त किया गया। जबरिया थानों में बंद रखा गया। भाजपा इस जीत के लिये तमाम तरीके के अलोकतांत्रिक हथकंडे अपनाये। इसके बावजूद हमारे कार्यकर्ता चुनाव में डटे रहे। जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहे। इस नतीजों से हम निराश जरूर है, लेकिन हताश नहीं है। प्रमुख विपक्षी दल के रूप में हम जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष करते रहेंगे। भाजपा सरकार के कुशासन के खिलाफ हमारी लड़ाई और तेज होगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button