ChhattisgarhRegion
वाल्टेयर लाईन से चूनाभट्ठी फाफाडीह तक पेयजल संकट का जल्द होगा निवारण, हुआ भूमिपूजन

रायपुर। रमण मन्दिर वार्ड क्रमांक 14 के अंतर्गत वाल्टेयर रेल लाईन से चूनाभट्ठी फाफाडीह तक पेयजल संकट का निवारण करने देवेन्द्र नगर पानी टंकी से पाईप लाईन विस्तार कार्य को जोडऩे हेतु लगभग 17 लाख रूपये की स्वीकृत लागत से पाईप लाईन विस्तार के नवीन कार्य को श्रीफल फोड़कर और कुदाल चलाकर नगर निगम सभापति सूर्यकांत राठौर ने भूमिपूजन किया। इस दौरान उन्होंने पाईप लाईन विस्तार कार्य को शीघ्र पेयजल संकट का निवारण करने सतत मॉनिटरिंग करते हुए गुणवत्तायुक्त तरीके से पूर्ण करने जोन 2 के सम्बंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
