तहसीलदार की पत्नी ने लगाई गुहार, पढ़े पूरी खबर…

बालोद। नवम्बर 2022 में सरगुजा के सीतापुर जिले में महिला की शादी बालोद के नायब तहसीलदार से हुई थी। विवाह के बाद केवल 50 दिनों तक अपने ससुराल में रही। इस दौरान उसके पति और ससुराल वाले महिला को दहेज़ को लेकर प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। इसके बाद महिला अपने मायके लौट आयी। अब महिला अपने तहसीलदार पति के साथ ससुराल में रहने की गुहार लगाती हुई घर के बाहर कई घंटों से बैठी है। लेकिन ससुराल के लोग न सिर्फ उसे घर में घुसने से रोक दिया। गौरतलब है कि रेणु गुप्ता की शादी नवंबर 2022 में बालोद के तात्कालीन नायब तहसीलदार राहुल गुप्ता से रीति-रिवाज के साथ सरगुजा जिले के सीतापुर स्थित आमाटोली सुंदरनगर में हुई थी। पीड़िता ने कहा कि उसने कई बार ससुराल लौटने की कोशिश की। बुधवार को वह एक बार फिर अपने ससुराल बालोद पहुंची, लेकिन इस बार भी उसे घर में घुसने नहीं दिया गया। इसके बाद से रेणु गुप्ता सुबह से ही घर के बाहर बैठी है। पीड़िता पुलिस व प्रशासन से न्याय की मांग की गुहार लगा रही हैं। रेणु के पति राहुल गुप्ता वर्तमान में दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ हैं और उसके ससुर सतीशचंद्र गुप्ता बालोद में मत्स्य अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं।
