Chhattisgarh

पूर्व सीएम पर उप मुख्यमंत्री ने साधा निशाना, बोले- भाषा और भ्रष्टाचार में सीमा समझो

Share

पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा उप मुख्यमंत्री अरुण साव की तुलना बंदर से किए जाने पर विवाद बढ़ता जा रहा है। इस पर पहले मंत्री टंकराम वर्मा ने टिप्पणी की, अब उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने भी भूपेश बघेल पर निशाना साधते हुए कहा कि बड़े नेता को ऐसी भाषा का प्रयोग नहीं करना चाहिए। विजय शर्मा ने मीडिया से चर्चा में कहा कि जैसे भाषा की सीमा नहीं समझी गई, वैसे ही भ्रष्टाचार में भी उन्होंने सीमा नहीं समझी और उनके परिवार पर टिप्पणी करना भी उचित नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि उनकी पार्टी में गिरे हुए नेताओं को उठाने का काम किया जाता है, खुद गिराने का नहीं। इसके अलावा, विजय शर्मा ने नक्सली आत्मसमर्पण, कांग्रेस कार्यकारिणी गठन और पुलिस कमिश्नरी प्रणाली पर भी अपडेट दिए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button