ChhattisgarhCrime
सीआरपीएफ को जंगल में भारी मात्रा में विस्फोटक मिला
गरियाबंद। ओडिशा सीमा पर स्थित सोनाबेड़ा अभ्यारण्य के ढेकुनपानी जंगल में सीआरपीएफ जवानों को सर्चिंग के दौरान विस्फोटक सामग्री बरामद की गई है। जानकारी के अनुसार, मौके से 70 नग जिलेटिन, 3 स्टील कंटेनर और 4 बंडल इलेक्ट्रॉनिक वायर जब्त किए गए हैं। यह कार्रवाई ओडिशा के कोमना पुलिस कैंप की सीआरपीएफ टीम ने की है। ओडिशा पुलिस ने जंगल क्षेत्र में सर्चिंग अभियान चलाया है।






