ChhattisgarhRegion

सीआरपीएफ ने कैम्प कोंडापाडा में आयोजित किया सिविक एक्शन कार्यक्रम

Share

दंतेवाड़ा। जिले में तैनात 231 बटालियन सीआरपीएफ की सी और एफ कंपनियों द्वारा कैम्प कोंडापाडा में आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम के दौरान सहायक कमांडेंट वैभन पोरवाल ने ग्रामीणों को शिक्षा का महत्व समझाते हुए राष्ट्र की एकता और अखंडता में भागीदारी का आह्वान किया। आयोजित सिविक एक्शन कार्यक्रम में जरूरतमंद ग्रामीणों को साड़ी, लुंगी, चप्पल, कंबल, स्कूल बैग, ड्रेस, नोटबुक, सोलर लैंप, सोलर स्ट्रीट लाइट, बर्तन, साइकिल और खेल सामग्री जैसे उपयोगी सामान वितरित किए गए। सिर्फ सामग्री वितरण ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य सुविधाओं पर भी विशेष ध्यान दिया गया।
चिकित्सा शिविर में डॉ. रवि प्रकाश सोनकर ने ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवाइयां और आवश्यक परामर्श प्रदान किया। साथ ही लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की सलाह भी दी गई। कार्यक्रम में अरनपुर थाना प्रभारी सुरेंद्र यादव सहित कई अधिकारी और आस-पास के गांवों में पटेलपारा, कोंडापारा, बंदीपारा, अट्टामीपारा, ककाडी, मोरपल्ली, किकिरपारा, सरपंचपारा, पांडवपारा और पोटाली के बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। ग्रामीणों ने इस पहल की जमकर सराहना करते हुए सीआरपीएफ का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन न सिर्फ राहत लेकर आया, बल्कि सुरक्षाबलों और स्थानीय लोगों के बीच विश्वास की डोर को और मजबूत किया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button