खमतराई स्कूल के सामने डेली नीड्स दुकान और ठेले को निगम ने किया सीलबंद

रायपुर। जोन 1 कमिश्नर श्री अंशुल शर्मा सीनियर के मार्गदर्शन में शासन के कोटपा एक्ट के प्रावधान अनुसार जोन क्षेत्र की स्कूलो के आस पास पान ठेलो एवं नशे के सामानो के विक्रय केन्द्रो में व्यापक अभियान चलाकर कार्यवाही की जा रही है। इसी के तहत खमतराई स्कूल के सामने डेली नीड्स की दुकान और ठेला को व्यवस्था सुधार हेतु नशे की वस्तुएं मिलने पर तत्काल स्थल पर कोटपा एक्ट अंतर्गत सीलबंद करने की कडी कार्यवाही जोन 1 नगर निवेश विभाग द्वारा की गई।
जोन 1 नगर निवेश विभाग ने अभियान चलाकर जोन क्षेत्र अंतर्गत भनपुरी स्कूल एवं अन्य क्षेत्रो की स्कूलो के आस पास पान ठेलो और नशे की वस्तुओं के विक्रय केन्द्रो का औचक निरीक्षण किया और बडी मात्रा में गुटखा तम्बाखू, सिगरेट आदि नशे की वस्तुओ की जप्ती कर ली और संबंधित पान ठेला एवं दुकान संचालको को भविश्य में लगातार अभियान चलाकर नियमानुसार कडी कार्यवाही शासन के कोटपा एक्ट प्रावधान अनुसार करने की चेतावनी जोन 1 जोन कमिश्नर के मार्गनिर्देशन में दी गई।







