ChhattisgarhRegion

निगम ने शंकर नगर के बाजारों, व्यवसायिक क्षेत्रों में चलाया सिंगल यूज प्लास्टिक पर जागरूकता अभियान

Share

रायपुर। रायपुर नगर पालिक निगम की महापौर श्रीमती मीनल चौबे के निर्देश पर स्वच्छ सर्वेक्षण 2026 के अंतर्गत सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रभावशील प्रतिबंध को लेकर नगर निगम जोन 3 स्वास्थ्य विभाग द्वारा नगर निगम अपील समिति के सदस्य और शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 के पार्षद श्री राजेश गुप्ता के नेतृत्व में शंकर नगर में बाजारों और व्यवसायिक क्षेत्रों में जनजागरण अभियान व्यापारियों के मध्य चलाया गया।
शंकर नगर चौपाटी और मुख्य मार्ग में स्थित सभी व्यावसायिक परिसरों में वार्ड 30 के पार्षद राजेश गुप्ता के नेतृत्व और जोन 3 जोन स्वास्थ्य अधिकारी पूरन कुमार ताण्डी सहित स्वच्छता निरीक्षकों, स्वच्छता दीदियों, रामकी कम्पनी के सुपरवाइजरों की उपस्थिति में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रति प्रभावी जनजागरूकता अभियान व्यापारियों के मध्य बाजारों और व्यवसायिक क्षेत्रों में चलाया गया. जनजागरण अभियान में व्यापारियों को प्रतिबंधित
सिंगल यूज प्लास्टिक के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी और इसका उपयोग किये जाने से प्रकृति एवं पर्यावरण एवं जनस्वास्थ्य को होने वाली क्षति की जानकारी देते हुए जागरूक बनाया गया. व्यापारियों को प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के स्थान पर कपड़े और जुट से निर्मित थेलों का उपयोग करने की कड़ी हिदायत दी गयी. व्यापारियों को अपनी दुकान में पॉलीथिन का उपयोग पूर्णत: बन्द करने और तत्काल टैग लगाने निर्देश दिए गए जो भी ग्राहक आएंगे, अपना थैला साथ में लेकर लाएंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button