विकसित भारत की यात्रा में सहकारिता का योगदान हो सकता है, महत्वपूर्ण – सरपंच

जगदलपुर। बस्तर जिले के आमागुड़ा ग्राम पंचायत में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ रायपुर के संभागीय कार्यालय जगदलपुर कि प्रशिक्षण इकाई द्वारा आज मंगलवार को आदिवासी सदस्य सहकारी शिक्षा योजना अंतर्गत सहकारी शिक्षण प्रशिक्षण का आयोजन संपन्न किया गया । प्रशिक्षण के दौरान ग्राम पंचायत आमागुड़ा की सरपंच श्रीमती अयरावती नाग उप सरपंच शोभाराम नाग एवं पंच के साथ-साथ ग्रामीण कृषक सहकारी बंधु उपस्थित रहे।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए ग्राम पंचायत आमागुड़ा की की सरपंच श्रीमती अयरावती नाग ने कहा कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर 2047 तक विकसित भारत की यात्रा में सहकारी समितियों का योगदान महत्वपूर्ण हो सकता है। गांवों में निवासरत प्रत्येक महिलाएं युवाओं और किसान अपनी सहकारी समिति या समूह के माध्यम से रोजगार के लिए कार्य करते हैं, तो न केवल रोजगार के अवसर बढ़ेगा बल्कि गांव गरीब और किसान संपन्न होंगे जिससे विकसित भारत की कल्पना साकार हो सकती है ।
प्रशिक्षण वर्ग को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी संघ के वरिष्ठ प्रशिक्षक विवेक पांडे द्वारा सहकारिता के अर्थ महत्व सिद्धांत के साथ-साथ विकसित भारत के लिए आवश्यक प्राथमिक पाठशाला ग्राम पंचायत व सहकारी समितियां को आवश्यक बताते हुए इन एजेंसिंयों के संबंध में विस्तार से प्रशिक्षण प्रदान किया गया वहीं सहकार से समृद्धि हेतु सहकारी समितियां का गठन कर गांवों में आर्थिक समृद्धि लाने हेतु प्रशिक्षण के माध्यम से विभिन्न उदाहरणों के द्वारा समझाइस दी गई । इस प्रशिक्षण वर्ग से लाभान्वित होकर ग्राम पंचायत के सदस्यों के द्वारा रेत खनन, दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति और मुर्गी पालन जैसे व्यवसाय को अपनाने का रुचि व्यक्त की गई । प्रशिक्षण को सफल बनाने में ग्राम पंचायत आमागुड़ा के पंच, सचिव के साथ-साथ संघ के रोमांचल पाणिग्राही का योगदान रहा ।







