ChhattisgarhRegion

कांग्रेस अपराध व अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी बन गई है : डॉ. मार्कण्डेय

Share

रायपुर। कांग्रेस पार्टी अपराध को बढ़ावा देने वाली एवं अपराधियों को संरक्षण देने वाली पार्टी बन गई है। कांग्रेस के पदाधिकारियों द्वारा आरंग विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत गोढ़ी की शासकीय जमीन को अवैध रूप से कांग्रेस के ही पदाधिकारियों के नाम से खरीदी-बिक्री किए जाने के सामने आए मामले को लेकर डॉ. नवीन मार्कण्डेय ने कहा कि शासकीय भूमि का अवैध रूप से खरीदी बिक्री करना एक अपराध की श्रेणी में आता है।
भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. मार्कण्डेय ने शनिवार को यहाँ एकात्म परिसर स्थित भाजपा कार्यलय में आहूत पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि इस अवैध खरीदी बिक्री में तत्कालीन पंचायत सचिव, सरपंच, उपसरपंच की मिलीभगत है। कांग्रेस पदाधिकारी द्वारा की गई अवैध खरीदी-बिक्री को लेकर मंदिरहसौद थाना क्षेत्र में इसकी शिकायत भी की गई है और प्रशासनिक स्तर पर इसकी जाँच भी हो रही है। डॉ. मार्कण्डेय ने बताया कि ग्राम गोढी में पूर्व सरपंच गोपाल धीवर वर्तमान में कांग्रेस सेक्टर प्रभारी आरंग है एवं उनकी पत्नी वर्तमान में जनपद सदस्य है। इनके द्वारा गांव के गैर निवासी के नाम पर शासकीय भूमि दर्ज की गई है। श्रीमती प्रगति मिश्रा (पति अनुज मिश्रा) के नाम लगभग 4 एकड़ शासकीय भूमि बिना कब्जा के अवैधानिक रूप से पंचायत में प्रस्ताव पारित कर दे दी गई है। यह शासकीय भूमि पर अवैधानिक रूप से कब्जा किया गया है। मंदिर हसौद नगर पालिका में वार्ड क्र-12 से कांग्रेस पार्षद अनुज मिश्रा पेशे से अधिवक्ता है, जिसे गलत तरीके से 20 वर्ष से काबिज दिखाकर जमीन आबंटन की गई है, वहीं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी आरंग मे महामंत्री के पद पर काबिज प्रवीण सिंह ने भी अवैध तरीके से शासकीय भूमि पर कब्जा किया है।
डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि शासकीय भूमि का गलत तरीके से पट्टा बनाकर उसकी खरीदी-बिक्री की गई है। जो लोग इस घटना में संदिग्ध हैं, अभी फरार हैं। कांग्रेस ने अभी तक अपने पदाधिकारियों के ऊपर किसी भी प्रकार की कार्रवाई नहीं की है। एक राजनीतिक दल के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी होने के नाते उनके ऊपर तत्काल कार्रवाई की जानी चाहिए लेकिन कांग्रेस तो अपराध को बढ़ावा देकर अपराधियों को संरक्षण देने का काम करती रही है। डॉ. मार्कण्डेय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी अपराधियों का प्रोडक्शन हाउस बन गई है। इसका उदाहरण देते हुए सूरजपुर जिले की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि सूरजपुर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता द्वारा एक परिवार की हत्या कर दी जाती है, उसके खिलाफ कोई कार्रवाई कांग्रेस ने नहीं की है, वहीं दूसरी ओर बलौदा बाजार में कांग्रेस के विधायक देवेंद्र यादव हिंसा फैलाकर एसपी कार्यालय में आगजनी जैसी भयावह घटना को अंजाम देते हैं उसके ऊपर भी कांग्रेस ने कोई कार्रवाई नहीं की। इस दौरान पत्रकार वार्ता में रायपुर ग्रामीण जिला प्रभारी सुरेन्द्र पाटनी एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता डॉ. किरण बघेल उपस्थित रहीं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button