Chhattisgarh

देर से दफ्तर आने वाले अधिकारियों को कलेक्टर ने दिया चेतावनी

Share

गरियाबंद। दफ्तर में समय पर न पहुंचने वाले लेटलतीफ अफसरों को अब कलेक्टर ने सख्त संदेश दे दिया है। गरियाबंद कलेक्टर भगवान सिंह उईके ने आज कलेक्टोरेट का मुख्य दरवाजा समय पर बंद करवा दिया। उनका कहना है कि यह कदम देर से आने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों को सबक सिखाने के लिए उठाया गया है। कलेक्टर उईके स्वयं समय के पाबंद माने जाते हैं और रोजाना सुबह 10 से 10:30 बजे के बीच दफ्तर पहुंचते हैं। इसके बावजूद कई विभागों के अधिकारी-कर्मचारी देर से दफ्तर पहुंच रहे थे। पहले भी कलेक्टर ने औचक निरीक्षण कर लेटलतीफ अफसरों को नोटिस थमाए थे, लेकिन रवैये में सुधार नहीं दिखा।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button