ChhattisgarhRegion
कलेक्टर निकले शहर दौरे पर, सफाई व्यवस्था का लिया जायजा

रायपुर। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह आज शहर के दौरे के दौरान रोहणीपुरम, डीडी नगर सहित अन्य क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का जायज़ा लिया। रोहणीपुरम में नालियों की सफाई नहीं होने और सड़कों के किनारे कचरा पाए जाने पर नाराजगी जताई। कलेक्टर ने सभी नालियों की नियमित सफाई और कचरे के उठाव के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि शहर के वार्डों में नालियों की साफ-सफाई अच्छे से की जाए। कहीं पर भी जाम की स्थिति न रहे। कचरे के जमाव से नालियां जाम होंगी और संक्रामक बीमारी फैलने की संभावना बनी रहेगी। नगरीय निकाय के जोन स्तर के अधिकारी दौरे पर निकलेंगे और साफ-सफाई की व्यवस्था बनाए रखेंगे।इस अवसर पर निगम आयुक्त श्री विश्वदीप, सीईओ जिला पंचायत श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंदकुमार चौबे सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।






