
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने एक बड़ा दावा करते हुए कहा है कि झारखंड में मुख्यमंत्री बदलने जा रहा है। सोशल मीडिया पर किए गए अपने दावे में उन्होंने कहा है कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन इस्तीफा देंगे और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन राज्य की अगली सीएम बनेंगी। अपने दावे के पीछे की वजह साफ करते हुए दुबे ने कहा कि गांडेय से झारखंड मुक्ति मोर्चा के विधायक सरफराज अहमद ने अचानक विधानसभा से इस्तीफा दे दिया है और उनका इस्तीफा स्वीकार भी हो गया है।
