ChhattisgarhRegion

काल गणना विज्ञान में महाकाल की नगरी अद्भुत -डॉ. शर्मा

Share


भिलाई। देश-विदेश के सफल शैक्षणिक यात्री एवं लेखक आचार्य डॉ.महेश चंद्र शर्मा हाल ही सांस्कृतिक और ऐतिहासिक महत्व की नगरी उज्जैन से लौटे। उन्होंने अपने इस सांस्कृतिक प्रवास में इस प्राचीन नगरी का महत्व विशेष रूप से उल्लेखित किया।उन्होंने बताया कि वर्तमान में देश-दुनिया में भारतीय नववर्ष , विक्रमी संवत 2082 मनाया जा रहा है। उज्जैन के विद्वान् राजा वीर विक्रमादित्य और महाकवि कालिदास के आराध्य भगवान महाकाल की नगरी उज्जयिनी की काल गणना भी अद्भुत और प्रेरक है। उन्होंने कहा कि उज्जैन ठीक कर्क रेखा पर स्थित है। यहां की शासकीय जीवाजी वेधशाला भी उल्लेखनीय है। उज्जैन का मध्य रेखा पर आधारित होना महत्वपूर्ण है।
डॉ. शर्मा ने बताया कि यहां विक्रमादित्य की वैदिक घड़ी काल गणना का सबसे पुराना और प्रामाणिक उदाहरण है। इसे जयपुर के प्रसिद्ध गणितज्ञ और ज्योतिषी महाराजा सवाई जयसिंह द्वितीय ने स्थापित किया और स्व.महाराजा जीवाजी राव सिंधिया ने 1923 में ने इस वेधशाला का जीर्णोद्धार कराया। विगत वर्ष प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी ने इसका लोकार्पण किया। इस दौरान वेधशाला के अधीक्षक डॉ.राजेन्द्र प्रकाश गुप्त एवं शिक्षक डॉ.गिरिवर शर्मा ने आचार्य डॉ.महेश चन्द्र शर्मा को विक्रमादित्य वैदिक घड़ी और वेधशाला का विस्तृत अवलोकन कराया। इसरो के चेयरमैन और वेदों के भी ज्ञाता श्रीयुत् श्रीधर सोमनाथ भी वर्ष 2023 में इसका अवलोकन कर प्रशंसा कर चुके हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button