Madhya Pradesh

मध्यप्रदेश कूनो नेशनल पार्क में चीतों का कुनबा बढ़ा, अब कुल 35

Share

मध्यप्रदेश के कूनो नेशनल पार्क से बड़ी खुशखबरी आई है। मादा चीता आशा ने फिर मां बनने का सुख पाया और इस बार पांच स्वस्थ शावकों को जन्म दिया है। सभी शावक पूरी तरह स्वस्थ हैं। सीएम डॉ. मोहन यादव ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वीडियो के साथ यह जानकारी साझा की है और बताया कि अब तक कूनो नेशनल पार्क में 24 शावकों का जन्म हो चुका है, जिससे यहां चीतों की कुल संख्या बढ़कर 35 हो गई है। सीएम ने इस खुशी के मौके पर शावकों और उनके कुनबे के लिए बधाई भी दी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button