Chhattisgarh

पीआईसी गठन नहीं होने पर अध्यक्ष ने जताई नाराजगी

Share

मुंगेली नगर पालिका की सियासत में इन दिनों विकास कार्यों के साथ-साथ आरोप-प्रत्यारोप की चर्चा भी तेज हो गई है। होली और रंग पंचमी के अवसर पर आयोजित होली मिलन कार्यक्रम तथा अपने एक साल का कार्यकाल पूर्ण होने पर आयोजित कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष रोहित शुक्ला ने जहां अपनी उपलब्धियां गिनाईं, वहीं मीडिया से बातचीत में उनका दर्द भी खुलकर सामने आया। उन्होंने कहा कि पिछले एक साल में उन्हें जनता का भरपूर प्यार और आशीर्वाद मिला, लेकिन साथ ही राजनीतिक भेदभाव और षड्यंत्रों का भी सामना करना पड़ा। उन्होंने कहा कि एक साल का कार्यकाल कब गुजर गया, पता ही नहीं चला। जनता का साथ ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है और जो विकास कार्य शुरू हो चुके हैं, वे जल्द ही पूरे होंगे। शहर में बन रहे गौरव पथ जैसे कार्यों को महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य राजनीति से ऊपर उठकर केवल मुंगेली नगर का विकास करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस-भाजपा से ऊपर उनका लक्ष्य अर्जुन की तरह मछली की आंख पर है, यानी नगर का विकास ही उनका एकमात्र उद्देश्य है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button