ChhattisgarhCrimeMiscellaneous
साइंस कॉलेज में मिली युवक की लाश, मौके पर पहुंची पुलिस

रायपुर। राजधानी से खबर सामने आई है दरअसल रायपुर के साइंस कॉलेज मैदान में आज सुबह युवक की लाश मिली है। घटना से इलाके में सनसनी फ़ैल गयी है। सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची है। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। घटना सरस्वती थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार सुबह साइंस कॉलेज मैदान में अज्ञात युवक की लाश मिली है। आशंका जताई जा रही है कि मृतक की उम्र 30 से 35 साल होगी। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस और फोरेंसिक एक्पर्ट्स की टीम मौके पर पहुंची। मृतक के शरीर पर चोट के निशान मिले हैं। फिलहाल मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी है। मामले की जांच जारी है।
