
जम्मू में बर्फीली पहाड़ियों के बीच सेना ने ऑपरेशन छत्रू को अंजाम देते हुए एक आतंकी को मार गिराया है। बर्फीली पहाड़ियों ने के बीच सैनिकों ने मुश्किल हालातों में अहम ऑपरेशन को अंजाम दिया है। भारतीय सेना की तरफ से इस ऑपरेशन के बारे में जानकारी दी गई। विशिष्ट खुफिया जानकारी के आधार पर जम्मू कश्मीर पुलिस के साथ मिलकर सेना के जवानों ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया था। इसी दिन शाम को आतंकियों के साथ सेना के जवानों का संपर्क हुआ। गोलीबारी के बाद एक आतंकी को मार गिराया गया।
