Madhya Pradesh

जनसुनवाई में प्रशासन की अनदेखी, मऊगंज की जमीन माफियाओं के कब्जे में

Share

मऊगंज जिले में लोकतंत्र की आड़ में होने वाली जनसुनवाई अब जनता की समस्याओं को सुनने के बजाय माफिया के अवैध धंधों को वैध करने का माध्यम बन गई है। हर्रहा ग्राम पंचायत में आज आठ बच्चों की विधवा ललिता मौर्य ने अपनी जमीन माफिया द्वारा कब्जा किए जाने के विरोध में आत्मदाह की कोशिश की। गनीमत रही कि अपर कलेक्टर ने समय रहते माचिस छीन ली, नहीं तो प्रशासन के सामने गरीब महिला की जान जा सकती थी। ललिता ने कई बार फरियाद की, लेकिन हर बार अनदेखी ही मिली।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button