रायपुर में पहली बार होगा 25वें भारत रंग महोत्सव का आयोजन 3 फरवरी से

रायपुर। राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय नई दिल्ली द्वारा आयोजित भारत रंग महोत्सव का आयोजन पहली बार राजधानी रायपुर के पंडित दीनदयालय उपाध्याय ऑडिटोरियम में 3 से 8 फरवरी तक शाम को 6.30 बजे से होने जा रहा है। छह दिवसीय इस महोत्सव के दौरान नाट्य प्रस्तुतियों के साथ-साथ चर्चाएँ, परिचर्चाएँ, गोष्ठियों एवं संगोष्ठियों भी आयोजित की गई है। आएंगी। इन सत्रों में राजकमल नायक, संजय उपाध्याय, जयंत देशमुख, अशोक मिश्रा, योगेन्द्र चौबे सहित देश के वरिष्ठ रंगकर्मी एवं रंगचिंतक भाग लेंगे। प्रवेश नि:शुल्क है।
पत्रकारों से चर्चा करते हुए छत्तीसगढ़ की लोक गायिका व आयोजन की संयोजक गरिमा दिवाकर तथा तकनीकी संयोजक हीरा मानिकपुरी ने बताया कि महोत्सव का उद्द्घाटन समारोह मुख्यमंत्री विष्णदेव साय तथा संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल की उपस्थिति में होगा। इस अवसर पर राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय, नई दिल्ली के पूर्व निदेशक देवेन्द्र राज अंकुर विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहेगे।
उन्होंने बताया कि 03 फरवरी को पारो की प्रस्तुति होगी जिसके लेखक: विवेक कुमार (बाबा नागार्जुन के उपन्यास पर आधारित) निर्देशक: शारदा सिंह संस्था: प्रस्तुति, पटना (बिहार) है।
4 फरवरी को शास्ति की प्रस्तुति होगी जिसके लेखक बीरू मुखोपाध्याय निर्देशक: विधान चंद्र हालदार संस्था: गोबरडांगा रंगभूमि, पश्चिम बंगाल।
5 फरवरी को फिर आषाढ़ का एक दिन जिसके लेखक मोहन राकेश, निर्देशक: तनुज संस्था: द राइजिंग सोसाइटी ऑफ आर्ट एंड कल्चर, भोपाल
6 फरवरी को सीढ़ी दर सीढ़ी उ$र्फ तुक्के पे तुक्का की प्रस्तुति होगी जिसक लेखक राजेश जोशी निर्देशक: बंसी कौल संस्था: रंग विदूषक, भोपाल
7 फरवरी को को जानी कहाँ? लेखक: दुर्गेश सोनी निर्देशक: अन्नपूर्णा सोनी संस्था: दर्पण रंग समिति, कटनी
8 फरवरी को (विशेष प्रस्तुति – समापन समारोह) बिरसा(भगवान बिरसा मुंडा की स्मृति में नाटक की प्रस्तुति होगी जिसके निर्देशक गरिमा दिवाकर है और संस्था अंजोर लोक कला मंच, रायपुर है।







