वाणिज्य विभाग की सक्रियता से रायपुर स्टेशन पर सुरक्षित मातृत्व सहायता प्रदान की गई

रायपुर। रविवार को गाड़ी संख्या 12251 (वैनगंगा एक्सप्रेस) में महिला श्रीमती अंकिता कुमारी उम्र 25 वर्ष अपने पति श्री दिनेश कुमार के साथ महबूबनगर(हैदराबाद) से चाम्पा स्टेशन के लिए एस-2 कोच में यात्रा कर रही थी जिसकी गाड़ी के दुर्ग स्टेशन छोडऩे के उपरांत अचानक प्रसव पीड़ा चालू हो गयी । टी टी ई श्री इशांत शर्मा के द्वारा इसकी सुचना वाणिज्य नियंत्रण रायपुर को दी गयी इसी बीच गाड़ी के भिलाई छूटने के कुछ देरी बाद उनकी पत्नी की डिलीवरी हो गयी, उक्त डिलीवरी में कोच में उपस्थित लोगों ने मदद की थी। इसकी सुचना तत्काल रेलवे हॉस्पिटल रायपुर, स्टेशन वाणिज्य अधीक्षक श्री एम एस राजा, स्टेशन मास्टर श्री एन के साहू, मंडल सुरक्षा नियंत्रण कार्यालय, यात्री गाड़ी नियंत्रण कार्यालय और स्टेशन टी टी ई श्री संजीत कुमार को दी गयी ।
गाड़ी के रायपुर स्टेशन पहुंचते ही वाणिज्य अधीक्षक श्री एम एस राजा स्टेशन टीम के साथ व डॉक्टर बिजोया सिस्टर दीपमाला के साथ अटेंड किया एवं डाक्टर द्वारा जांच करने पर पाया गया कि महिला की डिलीवरी हो चुकी है तथा ईलाज हेतु अस्पताल ले जाना जरूरी है तब महिला के पति के द्वारा स्वीकृती देने पर महिला को बच्चे के साथ नीचे उतारा गया। डॉक्टर के निर्देशन एवं देख-रेख के दौरान महिला एवं बच्चे को उचित ईलाज हेतु एम्बुलेंस के माध्यम से मेकाहारा अस्पताल भेजा गया। जच्चा बच्चा दोनों की स्थिति सामान्य होना बताया गया।







