टेंट कारोबारी की हत्या कर दफनाया
कोंडागांव। हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत में एक लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान सुरेश चौहान के रूप में हुई है। मृतक टेंट संचालक हैं। शव को दफना दिया गया था। पुलिस में शनिवार को लापता होने की शिकायत दर्ज कराई गई थी।
जानकारी के मुताबिक, सोमवार सुबह कोतवाली थाने के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के पीछे खेत के मलबे में एक शव मिला। इसकी सूचना पर पुलिस और एफएसएल टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतक टेंटवाला था। बताया जा रहा है कि मृतक की क्षेत्र में अच्छी पहचान थी। विकासनगर के स्टेडियम ग्राउंड के पास ही रहता था।
घटनास्थल और मृतक के घर से कुछ पुलिस को साक्ष्य मिले हैं । परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुरेश शनिवार को घर से गाड़ी लेकर निकला था उसके बाद से नहीं लौटा था। घर के पास ही उसकी गाड़ी और कुछ दूर पर पर्स मिला, जिस पर खून के निशान थे। पुलिस संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।





