ChhattisgarhCrime
छात्रा से अश्लील हरकत शिक्षक गिरफ्तार
जांजगीर-चाम्पा । छात्रा के साथ अश्लील हरकत करने के आरोपी शिक्षक हुआ गिरफ्तार। खिसोरा प्राथमिक शाला के एक शिक्षक को छात्रा के साथ दुर्व्यवहार और अश्लील हरकत करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोपी शिक्षक की पहचान राकेश कुर्रे के रूप में हुई है। पीड़ित के परिजनों की शिकायत के बाद मामले की जांच एसडीएम ने की। जांच में शिक्षक पर लगे आरोप सही साबित हुए हैं।
बलौदा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 74 और पॉक्सो एक्ट की धारा 10 के तहत अपराध दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।






