ChhattisgarhCrime
तानों से तंग आकर पति ने पत्नी का गला घोंटा

सारंगढ़। बिलाईगढ़ थाने के ग्राम खजरी में पत्नी के ताने से तंग आकर शराबी पति ने पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपी ने पिता को जगाकर वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।
आरोपी राजेश साहू 40 के पिता सुखीराम साहू ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 2 अप्रैल की रात भोजन करने के बाद वे घर में सो रहे थे। रात 12:30 बजे बेटे राजेश ने उन्हें जगाकर बताया कि उसने अपनी पत्नी कुंती साहू 38 की हत्या कर दी है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की और आरोपी को पकड़ लिया। पूछताछ में उसने गमछे से गला घोंटकर हत्या करना स्वीकार किया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त गमछा बरामद कर जब्त किया गया।






