Chhattisgarh

टी.एस. सिंहदेव का बयान: मुख्यमंत्री पद की इच्छा और सामूहिक नेतृत्व पर जोर

Share

छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी.एस. सिंहदेव ने हाल ही में मुख्यमंत्री पद को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे कभी यह नहीं कहेंगे कि उन्हें मुख्यमंत्री नहीं बनना है, क्योंकि ऐसा कौन व्यक्ति होगा जो इस पद को नहीं चाहता हो। सिंहदेव ने स्पष्ट किया कि पहले भी उनका नाम मुख्यमंत्री पद के लिए चर्चा में रहा था, लेकिन पार्टी का निर्णय ही अंतिम होता है। आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने कहा कि चुनाव कांग्रेस के नेतृत्व में लड़ा जाएगा और यह सामूहिक नेतृत्व का चुनाव होगा, जिसमें सभी वरिष्ठ नेता मिलकर काम करेंगे। उन्होंने इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पर जूता फेंकने की घटना की निंदा करते हुए कहा कि जो व्यक्ति सर्वोच्च संवैधानिक पद पर बैठा है, उसका अनादर करना पूरे संविधान का अनादर करने के समान है। सिंहदेव ने देश की वर्तमान राजनीति पर चिंता जताते हुए कहा कि आज राजनीति धर्म और जाति के आधार पर हो रही है, जिससे देश का वातावरण दूषित हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक लाभ के लिए समाज को विभाजित किया जा रहा है। धर्म और राजनीति पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि सारे हिंदू भाजपा समर्थक नहीं हो सकते, वे स्वयं हिंदू हैं लेकिन कांग्रेसी विचारधारा से जुड़े हैं और जीवन भर उसी के प्रति समर्पित रहेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button