ChhattisgarhCrimeRegion

आईईडी विस्फोट में घायल जवान को सुकमा एसपी ने किया 50 लाख का भुगतान

Share


सुकमा ।
जिला पुलिस छत्तीसगढ़, सीआरपीएफ, एसटीएफ एवं कोबरा द्वारा जिला बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्रांतर्गत कर्रेगट्टा की पहाड़ी पर चलाये गये संयुक्त नक्सल विरोधी अभियान के दौरान 9 मई 2025 को आई.ई.डी. की चपेट में आने से आरक्षक 204 राजेन्द्र कुमार नाग के दोनों पैर पूर्णतः क्षतिग्रस्त हो गये थे।आरक्षक को तत्काल घायल अवस्था में प्राथमिक उपचार उपरांत हेलीकॉप्टर द्वारा रायपुर ले जाया गया, जहां आरक्षक 204 राजेन्द्र कुमार नाग का लगभग 5-6 माह तक रामकृष्ण मिशन अस्पताल, रायपुर में उपचार कराया गया।
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा भारतीय स्टेट बैंक के सहयोग से पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों को राहत देने के उद्देश्य से पुलिस सैलरी पैकेज योजना प्रारंभ की गई है, जिसके अंतर्गत विभिन्न घटनाओं में पुलिस कर्मियों का बीमा कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया जाता है। पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत आरक्षक क्रमांक 204 राजेन्द्र कुमार नाग से संपर्क करते हुए घटना का प्रकरण तैयार कर भारतीय स्टेट बैंक के माध्यम से बीमा कंपनी को प्रेषित किया गया। पुलिस सैलरी पैकेज अंतर्गत पुलिस-नक्सली मुठभेड़ के दौरान गंभीर रूप से घायल होने पर संबंधित को राशि रुपये 50 लाख का बीमा प्रावधानित है। आज साेमवार को आरक्षक क्रमांक 204 राजेन्द्र कुमार नाग के साथ उनके पिता गंगाधर नाग एवं उनकी माता श्रीमती दयमती नाग को किरण चव्हाण, पुलिस अधीक्षक, जिला सुकमा एवं प्रवीण झा, शाखा प्रबंधक, भारतीय स्टेट बैंक, सुकमा द्वारा बीमा राशि पचास लाख का भुगतान किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button