ChhattisgarhRegion

शीर्ष नक्सली कैडर पापाराव के गांव में लोगों से मिले सुकमा एसपी और कलेक्टर

Share

सुकमा। जिला मुख्यालय से लगभग 90 किमी दूर शीर्ष नक्सली कैडर पापाराव के गांव नीलामडग़ू में सुकमा कलेक्टर अमित कुमार और एसपी किरण चव्हाण ग्रामीणों के बीच बैठकर विकास कार्यों की जानकारी दे रहे हैं। प्रशासन की टीम लगातार ऐसे गांवों का दौरा कर रही है, जहां पहले जाना जोखिम भरा माना जाता था। यह दृश्य कुछ वर्ष पहले तक असंभव माना जाता था। कोंटा विकासखंड के कई गांव चार दशकों तक नक्सली हिंसा के प्रभाव में रहे। हालात ऐसे थे, कि बिना नक्सलियों की अनुमति गांव में कोई निर्माण कार्य नहीं हो सकता था। सुरक्षाबलों के कैंप खुलने के बाद धीरे-धीरे प्रशासन की पहुंच इन गांवों तक बढ़ी है। सड़क निर्माण शुरू हुआ है, बसों का संचालन होने लगा है, और सरकारी योजनाओं का असर गांवों में दिखाई देने लगा है।
कलेक्टर अमित कुमार का कहना है कि इन इलाकों में सबसे पहले भरोसा लौटाना जरूरी था। सुरक्षा कैंपों के साथ सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं को प्राथमिकता दी गई है, ताकि विकास सीधे गांवों तक पहुंचे और लोग बदलाव महसूस करें।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button