Chhattisgarh

सर्व ब्राह्मण समाज के आयोजित ऑनलाइन सिंगिंग प्रतियोगिता मैं सुजाता शुक्ला राष्ट्रीय विजेता घोषित

Share

रायपुर : राष्ट्रीय सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन सिंगिंग कंपीटीशन “मेरी आवाज सुनो” का आयोजन किया गया । समाज के सांस्कृतिक मंच प्रदेश अध्यक्ष जेपी शर्मा तथा उपाध्यक्ष अमिताभ दुबे ने बताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा के मार्गदर्शन में विगत 10 दिनों से आयोजित ऑनलाइन प्रतियोगिता के परिणामों की घोषणा आज समाज के केंद्रीय कार्यालय छत्तीसगढ़ सदन कैलाशपुरी में की गई। गायन में राष्ट्रीय विजेता सुजाता संदीप शुक्ला घोषित हुए। द्वितीय प्रसन्न पांडेय, तृतीय दीक्षा पांडेय एवं स्वाति पांडे । विशेष पुरस्कार शांतिलाल शर्मा ।

जूनियर प्रथम मुस्कान मिश्रा तथा द्वितीय उषा श्री विजयी हुए। कार्यालय छत्तीसगढ़ सदन में राष्ट्रीय विजेता सुजाता संदीप शुक्ला का राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मिश्रा सांस्कृतिक मंच अध्यक्ष जेपी शर्मा तथा प्रदेश सचिव नीरज शर्मा ने परशु गमछा ,स्मृति चिन्ह तथा प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। उक्त अवसर पर समाज के जिला अध्यक्ष मुन्ना मिश्रा , प्रदेश सचिव अक्षय दीवान, संजय मिश्रा (अभनपुर), सुनील तिवारी (सिमगा) , अजय तिवारी, पदाधिकारी गण पं ऋषि तिवारी, सोनू तिवारी, राजेश मिश्रा, अशोक मिश्रा, राहुल शर्मा, प्रसन्ना शर्मा, मनीष दुबे, सुनील तिवारी (गुड्डा), सागर शर्मा, सुभाष मिश्रा ,मनीष मिश्रा, धनंजय शर्मा, डॉ सुनीता चंसोरिया ,डॉ श्रद्धा द्विवेदी, रत्ना शर्मा, वैजयंती चतुर्वेदी, निर्मला शर्मा, संगीता शर्मा ,तनु मिश्रा, छाया राही, विभा तिवारी, शैली शर्मा, प्रीति मिश्रा, लक्ष्मी शर्मा, दिव्या शुक्ला, आशा शर्मा, सुभाषिनी शर्मा, रेखा तिवारी, सुमित शर्मा ,अंजू शर्मा, नीतीश शुक्ला ,हेमंत तिवारी मुकेश मिश्रा, प्रभु लाल तिवारी, शिखा शर्मा, शारदा मिश्रा, सुधा शर्मा, नीतू शर्मा, सरिता शर्मा, ममता तिवारी, कविता शर्मा सहित पदाधिकारी उपस्थित थे ।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button