Madhya Pradesh

दतिया में 10वीं-12वीं परीक्षा समय पर पहुंचने पर भी छात्र को प्रवेश नहीं मिला

Share

मध्यप्रदेश में आज से 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो गई हैं। परीक्षा केंद्रों में निर्धारित समय पर पहुंचने वाले छात्रों को ही प्रवेश दिया गया, जबकि देर से आने वालों को प्रवेश नहीं मिला। इसी क्रम में दतिया जिले के भांडेर ब्लॉक के पिपरौआ कला परीक्षा केंद्र में एक छात्र को प्रवेश पत्र में दिए गए समय के अनुसार पहुंचने के बावजूद परीक्षा में बैठने नहीं दिया गया। छात्र अनमोल पेपर बंटने से पहले परीक्षा केंद्र पर पहुँच गया था, लेकिन एसडीएम ने देर होने का हवाला देकर उसे प्रवेश देने से इंकार कर दिया। परिजनों के अनुरोधों के बावजूद भी छात्र को केंद्र में प्रवेश नहीं मिला। परीक्षा केंद्र छात्र के घर से लगभग 20 किलोमीटर दूर था। इससे छात्र का एक साल बर्बाद हो गया है, हालांकि उसे सप्लीमेंट्री के रूप में परीक्षा देने का अवसर मिल सकता है। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button