ChhattisgarhPoliticsRegion

अवैध रेत उत्खनन करने वाले दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किया जावे – बसंत

Share

बीजापुर। जिले के जनपद पंचायत भोपालपटनम के अंतर्गत ग्राम पंचायत लिंगापुर से होकर बहने वाली इंद्रावती नदी से अवैध रेत उत्खनन मामले को लेकर पूर्व जि़ला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने कहा कि खनिज विभाग एवं स्थानीय भाजपा नेताओं के संरक्षण मे चल रहे इस अवैध रेत उत्खनन कार्य को रोकने में प्रदेश की सरकार नाकाम साबित हो रही है।
उन्होंने कहा कि एक सडक ठेकेदार द्वारा ग्राम पंचायत सरपंच के बिना अनुमति के रात के अंधेरे का $फायदा उठाकर इंद्रावती नदी मे पोखलेन मशीन लगाते हुए बड़े पैमाने पर अवैध तरीके से रेत हाईवा वाहनों के माध्यम से ग्राम पंचायत मुख्यालय वरदली मे भंडारण किया है। ताटी ने कहा कि ठेकेदार की दबंगाई इतनी ज्यादा की बिना किसी प्रशासनिक भय के नदी के तट को खोद कर पहले रास्ता बनाया फिर वहां से रातों रात हाईवा वाहनों के माध्यम से अवैध रेत का परिवहन किया गया पूर्व जि़ला पंचायत सदस्य ताटी ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए ग्राम पंचायत मुख्यालय वरदली मे अवैध तरीके से भंडारित किये गये रेत को तत्काल जप्त कर, दोषी ठेकेदार के विरुद्ध आपराधिक मामला पंजीबद्ध करते हुए, इस अवैध कार्य मे लिप्त मशीन एवं हाईवा वाहनो को भी राजसात करने की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button