Chhattisgarh

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई

Share

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू होने से पहले ही अवैध धान परिवहन की घटनाएं सामने आ रही हैं। इसे रोकने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। आज तहसीलदार और मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने सरिया क्षेत्र में अवैध रूप से धान ले जा रहे दो ट्रैक्टर जब्त किए। कार्रवाई के दौरान दोनों ट्रैक्टर चालकों के पास धान परिवहन के वैध दस्तावेज नहीं पाए गए। टीम ने धान को जब्त कर सरिया थाना के सुपुर्द कर दिया। तहसीलदार कोमल साहू की मौजूदगी में की गई इस कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। मंडी अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि बिना अनुमति या खरीदी पंजीयन के धान की खरीदी और परिवहन पर पूर्ण प्रतिबंध है। प्रशासन ने चेतावनी दी है कि भविष्य में इस तरह की अनियमितताओं या अवैध परिवहन में शामिल पाए जाने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button