Madhya Pradesh
अनुशासनहीनता पर सख्त कार्रवाई 3 पुलिसकर्मी सस्पेंड

शहडोल में पुलिस विभाग के तीन कर्मचारियों को अनुशासनहीनता और कर्तव्य में लापरवाही के कारण सस्पेंड कर दिया गया। यह कार्रवाई एन. चैत्रा (पुलिस महानिरीक्षक, शहडोल जोन) द्वारा की गई। दरअसल, आईजी ने उप पुलिस अधीक्षकों के थाना भ्रमण और बैठकों से जुड़ी जानकारी मांगी थी, लेकिन संबंधित कर्मचारियों ने समय पर आवश्यक जानकारी प्रस्तुत नहीं की। साथ ही पूछताछ के दौरान प्रधान आरक्षक प्रवीण कुमार तिवारी जींस पहनकर उपस्थित हुए, जिसे वर्दी नियमों का उल्लंघन और अनुशासनहीनता माना गया। इस मामले में प्रधान आरक्षक प्रवीण कुमार तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक परवेज खान (रीडर शाखा) और आरक्षक गौरव सिंह को प्रथम दृष्टया दोषी पाते हुए तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया तथा उन्हें उनकी मूल इकाई में वापस भेजने के आदेश भी जारी किए गए।







