Madhya Pradesh

अवैध कॉलोनी निर्माण पर सख्त कार्रवाई, 7 कॉलोनाइजरों पर FIR दर्ज

Share

कॉलोनाइजरों के खिलाफ FIR दर्ज की जाएगी। जिला कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने निर्देश दिए हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध कॉलोनी बनाने वाले कॉलोनाइजरों गौरव शर्मा, आशीष पटेल, मो. जिया उल हक, संतोष गुप्ता, राजकुमार साहू, फूल सिंह और कुंवर लाल पटेल के खिलाफ मामला दर्ज किया जाए।

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में अब तक 98 अवैध कॉलोनियों की पहचान की गई है। सातों कॉलोनाइजर्स ने 327 से अधिक प्लॉट बेचे हैं, जिनमें से तीन मामलों में पहले ही FIR जारी हो चुकी थी। अब इन सातों कॉलोनाइजर्स पर भी केस दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने बताया कि इन अवैध कॉलोनाइजर्स ने बिना किसी अनुमति के प्लॉट बेचकर लोगों के साथ धोखाधड़ी की थी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button