Chhattisgarh

स्वास्थ्य सेवाओं में मजबूती दो साल की उपलब्धियां और भविष्य की योजना

Share

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने आज प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रदेश सरकार के स्वास्थ्य विभाग की दो वर्षों की उपलब्धियों और आगामी तीन वर्षों की कार्ययोजना की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य केवल बीमारियों का इलाज करना नहीं, बल्कि समय पर पहचान, रोकथाम और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवा सुनिश्चित करना है। मंत्री ने बताया कि स्वास्थ्य सेवाओं की रीढ़ मानव संसाधन होता है। पिछले दो वर्षों में डीएचएस और एनएचएम के अंतर्गत डॉक्टर, नर्स एवं विभिन्न कैडरों के लगभग 1639 पदों पर नियुक्ति दी गई है, जबकि 2300 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया जारी है। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत चिकित्सा विशेषज्ञों और चिकित्सकों की भर्ती हर माह ऑनलाइन आवेदन के माध्यम से की जा रही है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button