ChhattisgarhMiscellaneous

स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ का हुआ प्रदेश स्तरीय बैठक

Share


रायपुर। स्वामी आत्मानंद संविदा शिक्षक एवं कर्मचारी संघ का प्रदेश, संघ और जिला स्तरीय पदाधिकारियों का बैठक प्रदेश संरक्षक तापस रॉय के मार्गदर्शन और प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव की अध्यक्षता में मैग्नेटो मॉल रायपुर में सम्पन्न हुई। बैठक में संगठन की मजबूती के लिए रिक्त पदों की पूर्ति हेतु विभिन्न पदाधिकारियों का मनोनयन प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव ने सर्वसम्मति से प्रदेश महासचिव उनीत राम साहू द्वारा प्रस्तावित तथा प्रदेश कार्यकारिणी के अनुमोदन उपरांत किया गया। जिसमें प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव कुमार ध्रुव, प्रदेश सह सचिव हरिओम शर्मा, प्रदेश मीडिया प्रभारी सतीश कुमार यदु, राहुल कुमार पांडेय, प्रदेश कार्यकारिणी में उमाभारती बहिदार, सरिता मिश्रा, अलका मिश्रा, जे पी तिवारी, बिलासपुर संभाग संयोजक नित्यानंद मालाकार, अध्यक्ष राहुल वर्मा, उपाध्यक्ष हेमचन्द पंडा,महासचिव सुमन दास, रायपुर संभाग उपाध्यक्ष सी एल देवांगन, प्रतीक तिवारी,दुर्ग संभाग उपाध्यक्ष विकास परगनिया आदि नियुक्त हुए।

पूर्व में संघ के 6 सूत्रीय मांगों को पूरा करने शासन प्रशासन को ज्ञापन के माध्यम से निवेदन किया गया है मांगों पर त्वरित विचार नही होने पर जून – जुलाई माह में किये जाने वाले 2 दिवसीय “कलम बंद” आंदोलन के लिए भी विस्तारपूर्वक चर्चा किया गया। संघ में सदस्यता फार्म सम्बंधित चर्चा की गई। प्रदेश कोषाध्यक्ष अविनाश मिश्रा द्वारा आय – व्यय का ब्यौरा दिया गया।
उक्त बैठक में प्रदेश संरक्षक तापस राय, प्रदेश अध्यक्ष दुर्योधन यादव, प्रदेश महासचिव उनीत राम साहू, प्रदेश कोषाध्यक्ष अविनाश मिश्रा, प्रदेश कार्यकारिणी मनीष शर्मा, आकाश बिस्वास, प्रदेश प्रवक्ता विवेक राठौर प्रदेश मीडिया प्रभारी एस के यदु, संभाग अध्यक्ष गण सरगुजा डॉ. अज्जू पांडेय, दुर्ग नवी मोजेश एवम अन्य प्रदेश, संभाग व जिला के पदाधिकारीगण शामिल हुए।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button