Chhattisgarh

वॉलीबॉल खेलने के बाद बिगड़ी तबीयत, SSB जवान ने तोड़ा दम

Share

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां नक्सल मोर्चे पर तैनात SSB जवान नवीन कुमार की गुरुवार को अचानक तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई। जानकारी के अनुसार, वे कैंप के मैदान में वॉलीबॉल खेल रहे थे और खेल खत्म होने के लगभग पांच मिनट बाद उन्हें सीने में तेज दर्द महसूस हुआ। हालत बिगड़ने पर उन्हें तत्काल अंतागढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। नवीन कुमार SSB की 28वीं वाहिनी में तैनात थे और अंतागढ़ के गोड़बिनापाल कैंप में पदस्थ थे। वे मूल रूप से दिल्ली के निवासी थे। पुलिस ने पोस्टमार्टम सहित विभागीय औपचारिकताएं पूरी कर उनके पार्थिव शरीर को गृह ग्राम भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। घटना के बाद कैंप और उनके परिवार में शोक की लहर है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button