ChhattisgarhCrime
तेज रफ़्तार ट्रक ने कार को ठोका, तीन की हुई मौत

अंबिकापुर। सकालो जंगल के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। इससे कार सवार तीन लोगों की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। यह मामला गांधीनगर थाने की है।
ट्रक प्रतापपुर की ओर से आ रहा था और कार अंबिकापुर की ओर जा रही थी। इसमें चार लोग सवार थे। इसी दौरान गांधीनगर थाना इलाके के सकालो जंगल के पास ट्रक ने कार को ठोक दिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं। हादसे में गंभीर घायल को आसपास के लोगों ने पास के अस्पताल में पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही गांधीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कार से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।








