ChhattisgarhCrime

जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी, खून से लथपथ मिली लाश

Share

कोरबा। सोमवार को कलेक्ट्रेट के निर्वाचन शाखा स्थित वेयर हाउस में पुलिस आरक्षक ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। रात को करीब 8 बजे एक जवान जब रूम में पहुंचा तो उसे खून से लथपथ जवान की लाश मिली। सिविल लाइंस पुलिस मामला पंजीबद्ध कर विवेचना में जुट गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि मृतक जवान का अपनी पत्नी से घरेलू विवाद चल रहा था, जिसकी वजह से वह तनाव में रहता था। हालांकि इसके अलावा भी अन्य बिंदुओं पर भी पुलिस पड़ताल कर रही है।

आरक्षक ललित सोनवानी को हाल ही में पाली थाने से सिविल लाइन थाने भेजा गया था। उसकी ड्यूटी वेयर हाउस के ईवीएम कक्ष में लगी थी। रोज की तरह ललित ड्यूटी पर था। रात करीब 8 बजे जब कमरे में एक कर्मचारी पहुंचा तो आरक्षक का शव पड़ा था।

आरक्षक ललित सोनवानी जांजगीर चांपा जिले के मोहदा गांव के रहने वाला था। वर्तमान में पूरा परिवार फरसवानी उच्चभठी गांव में रहता है। ललित 2013 में पुलिस विभाग में भर्ती हुआ था। 2016 में उसकी शादी हुई थी। शादी के बाद से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button