ChhattisgarhCrimeRegion

नल पर पानी लेने गए झारखंड के कारपेंटर पर गिरी मिट्टी, अस्पताल में तोड़ा दम

Share

रायपुर। कचना क्षेत्र स्थित रहेजा सोसाइटी में काम करने वाले एक कारपेंटर की ऊपरी हिस्से से मिट्टी गिरने के कारण मलबे में दबकर उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान झारखंड निवासी गुड्डू रवि के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामला की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, गुड्डू रवि सोसाइटी के भीतर कारपेंटर का काम कर रहा था। काम के दौरान वह पास ही स्थित एक नल पर पानी लेने के लिए गया था। इसी दौरान नल के ऊपर स्थित मिट्टी का एक बड़ा हिस्सा अचानक ढह गया और गुड्डू उसकी चपेट में आ गया। मलबे के नीचे दबने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उसे बाहर निकाला और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसे बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही खम्हारडीह थाना पुलिस मौके पर पहुँची। मृतक झारखंड का रहने वाला था, जिसके परिजनों को सूचित किया जा रहा है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button