देश में अब तक कोरोना से 77 की मौत, 16 हज़ार से ज्यादा मामले

नई दिल्ली। देश में एक बार फिर कोरोना के मरीज बढ़ते जा रहे है। जनवरी से अब तक 16,787 मामले दर्ज किए जा चुके हैं। इनमे से 77 लोगो की इससे मौत हो चुकी है। इनमें से 7,151 एक्टिव केस हैं, जबकि 9,556 लोग ठीक हो चुके हैं।
स्वास्थ्य विभाग के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 33 नए मरीज मिले हैं। कोरोना की इस नई लहर में JN.1 वैरिएंट को जिम्मेदार माना जा रहा है, जो ओमिक्रॉन BA.2.86 का वंशज है और 30 से अधिक म्यूटेशन के कारण अधिक संक्रामक बताया जा रहा है।
केरल में सबसे ज्यादा 2165 केस हैं। गुजरात में 1281, पश्चिम बंगाल में 747 और दिल्ली में 731 एक्टिव मामले हैं। आंध्र प्रदेश 103, असम 13, बिहार 40, चंडीगढ़ 2, छत्तीसगढ़ 45, गोवा 6, हरियाणा 83, हिमाचल प्रदेश 2, जम्मू-कश्मीर 12, झारखंड 19, कर्नाटक 467, मध्य प्रदेश 86, महाराष्ट्र 615, मणिपुर 2, ओडिशा 42, पुडुचेरी 8, पंजाब 31, राजस्थान 141, सिक्किम 39, तमिलनाडु 231, तेलंगाना 12, उत्तराखंड 4 और उत्तर प्रदेश में 227 लोग कोरोना से पीड़ित हैं लड़ रहे हैं।
