Madhya Pradesh

सिहोरा हिंसा पत्थरबाजों पर पुलिस कार्रवाई, टीआई को हटाया गया

Share

मध्यप्रदेश के जबलपुर जिले के सिहोरा में हाल ही में हुए पत्थरबाजी मामले में बड़ी कार्रवाई की गई है। मामले में सिहोरा टीआई को हटा दिया गया है और उनके स्थान पर प्रतीक्षा मार्को को नया टीआई नियुक्त किया गया है। घटना आजाद चौक इलाके की है, जहां पत्थरबाजों ने घरों और लोगों पर हमला किया, और उनका वीडियो कैमरे में कैद हो गया। कुछ पत्थरबाजों को हिरासत में लेकर जेल भेजा गया है, जबकि शेष संदिग्धों से पुलिस पूछताछ कर रही है। पत्थरबाजी के बाद इलाके में स्थिति बिगड़ गई थी और भारी पुलिस फोर्स तैनात की गई थी।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button