ChhattisgarhPoliticsRegion

शारदा चौक चौड़ीकरण के लिए आज हस्ताक्षर अभियान

Share

रायपुर। राजधानी रायपुर का शारदा चौक आज ट्रैफिक जाम और अव्यवस्था का प्रतीक बन चुका है। रोज़ हजारों लोग घंटों जाम में फंसते हैं, लेकिन समाधान आज तक नहीं मिला। पूर्व कांग्रेस सरकार ने इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए राशि स्वीकृत कर प्रक्रिया शुरू की थी, लेकिन वर्तमान सरकार में यह योजना ठंडे बस्ते में चली गई है। पूर्व महापौर एजाज़ ढेबर के नेतृत्व में शारदा चौक चौड़ीकरण के समर्थन में नवीन मार्केट, खूबचंद बघेल की प्रतिमा के सामने सोमवार को सुबह 11 से वृहद हस्ताक्षर अभियान शुरू किया जा रहा है। इस दौरान पूर्व महापौर रायपुर एजाज़ ढेबर, पार्षद श्रीमती अर्जुमन ऐजाज़ ढेबर व छाया पार्षद राहुल तिवारी के अलावा अन्य कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button