Chhattisgarh

शुभांशु शुक्ला रायपुर पहुंचे, बच्चों को दी अंतरिक्ष शिक्षा की प्रेरणा

Share

अंतरिक्ष यात्री और अशोक चक्र से सम्मानित शुभांशु शुक्ला मंगलवार को पहली बार छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर पहुंचे। वह नवा रायपुर स्थित शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, राखी में आयोजित ‘अंतरिक्ष संगवारी’ कार्यक्रम का शुभारंभ करने के लिए उपस्थित हुए। शुभांशु ने बच्चों को विज्ञान और अंतरिक्ष शिक्षा के प्रति जागरूक करने पर जोर दिया और कहा कि मध्यभारत क्षेत्र में स्पेस शिक्षा की कमी है, इसलिए जानकारी देना बेहद जरूरी है। उन्होंने बताया कि बच्चों को स्पेस क्षेत्र में कैरियर चुनने और आगे बढ़ने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्राप्त होना चाहिए। शुभांशु शुक्ला ने केंद्रीय बजट में अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए बढ़ोतरी को सराहा और कहा कि सरकार का यह सहयोग स्पेस मिशन को सफल बनाने में मदद करता है। मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले शुभांशु ने नेशनल डिफेंस एकेडमी से ग्रेजुएशन पूरी की और 2006 में भारतीय वायुसेना में शामिल हुए। वर्ष 2019 में उन्हें गगनयान मिशन के लिए चुना गया और एक्सिओम-4 मिशन पर उन्होंने अदम्य साहस और सूझबूझ का परिचय दिया। 26 जनवरी को उन्हें राष्ट्रपति के हाथों अशोक चक्र से सम्मानित किया गया।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button