ChhattisgarhRegion

भोपालपटनम में पेट्रोल-डीजल की किल्लत, 200 रुपये लीटर तक बिक रहा पेट्रोल

Share

बीजापुर । जिले के भोपालपटनम क्षेत्र में इन दिनों पेट्रोल और डीजल की भारी किल्लत देखी जा रही है, जिसका सीधा असर आम लोगों की दिनचर्या पर पड़ रहा है। हालात इतने बिगड़ गए हैं कि मजबूरी में लोगों को खुलेआम ऊंचे दामों पर ईंधन खरीदना पड़ रहा है।
मिली जानकारी के अनुसार कुछ जगहों पर कथित तौर पर अवैध रूप से कालाबाजारियों द्वारा पेट्रोल 200 रुपये प्रति लीटर तक बेचा जा रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पेट्रोल पंपों में नियमित आपूर्ति नहीं होने के कारण यह स्थिति बनी है। वहीं दूसरी ओर प्रशासन की ओर से अब तक इस पर कोई कार्रवाई या जांच नहीं की गई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। वाहन चालकों ने प्रशासन से जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान करने, ईंधन की सुचारू आपूर्ति सुनिश्चित करने और अवैध रूप से महंगे दामों पर पेट्रोल बेचने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button