ChhattisgarhCrimeRegion

दंतेवाड़ा में दिल दहला देने वाली वारदात, महिला से दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका

Share

दंतेवाड़ा | छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां कुंदेली गांव के पास जंगल में एक महिला का अर्धनग्न शव संदिग्ध परिस्थिति में मिला है। शव सीआरपीएफ कैंप के पास मिला, जिससे इलाके में सनसनी फैल गई है। महिला के साथ दुष्कर्म और हत्या की आशंका जताई जा रही है।

नवरात्रि पूजा से लौट रही महिला के साथ दरिंदगी, इलाके में आक्रोश, CPI ने दी आंदोलन की चेतावनी

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, मृतिका हाल ही में नवरात्रि के दौरान भांसी के मासापारा देवी मंदिर में रहकर पूजा-पाठ कर रही थीदशहरे के दिन वह अपने गांव लौट रही थी, तभी रास्ते से अज्ञात लोगों ने उसे अगवा कर जंगल में ले जाकर हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं।

पुलिस को जंगल से महिला का शव मिला है, जिस पर कई खरोंच और गहरे घसीटने के निशान हैं। यह इशारा करता है कि उसे जबरन जंगल ले जाया गया और फिर हत्या की गई। महिला का मोबाइल फोन घटनास्थल से बरामद हुआ है, जो फ्लाइट मोड में था। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद इलाके में ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। ग्रामीणों का कहना है कि सुरक्षा बलों की मौजूदगी के बावजूद ऐसी घटना होना बेहद शर्मनाक है। उन्होंने प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषियों को जल्द गिरफ्तार करने की मांग की है।

घटना को लेकर राजनीतिक प्रतिक्रियाएं भी सामने आई हैंCPI के जिला सचिव और जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र सोरी ने कहा कि बस्तर जैसे इलाके में पहले ऐसी घटनाएं नहीं होती थीं। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो CPI उग्र आंदोलन शुरू करेगी।

यह मामला अब सिर्फ कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि आदिवासी समाज की आस्था, सुरक्षा और न्याय व्यवस्था से भी जुड़ चुका है। पुलिस की जांच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button