Madhya Pradesh
शिल्पा और शमिता शेट्टी ने उज्जैन में महाकालेश्वर के दर्शन किए

प्रसिद्ध बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी और उनकी बहन शमिता शेट्टी हाल ही में उज्जैन पहुंचीं और भगवान महाकालेश्वर के दर्शन किए। दोनों बहनों ने मंदिर की दिव्य शयन आरती में भाग लिया और बाबा महाकाल का आशीर्वाद प्राप्त किया। आरती के बाद शिल्पा शेट्टी ने कहा कि महाकाल के दरबार में हाजिरी तभी लगती है जब स्वयं महादेव का बुलावा आता है। उन्होंने भावुक होकर बताया, “ऐसा लगता है जैसे बाबा ने हमें खुद बुलाया है, इसलिए हम सब कुछ छोड़कर दौड़े चले आए। यहाँ की ऊर्जा अद्भुत है और आज पहली बार शाम की आरती में शामिल होकर मन को अत्यंत शांति मिली है।” उन्होंने मंदिर की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए प्रबंध समिति का धन्यवाद किया और कहा कि वह जल्द ही दोबारा यहां आना चाहेंगी। मंदिर प्रबंध समिति की ओर से सहायक प्रशासक ने दोनों अभिनेत्रियों का स्वागत और सत्कार किया।







