ChhattisgarhMiscellaneous

शत्रुहन बारले बने राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष

Share

रायपुर। राष्ट्रीय जनसभा पार्टी के प्रदेश कार्यालय लाभांडी रायपुर में 10 मार्च 2024 को कोर कमिटी की बैठक रखा गया था कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए उसी के साथ साथ प्रदेश युवा संगठन का संगठन विस्तार करते हुए शत्रुहन बारले को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। बता दे कि शत्रुहन बारले आरंग के ब्लॉक अध्यक्ष थे। पार्टी में उनकी सक्रियता, पार्टी के प्रति निष्ठा और लगन को देखते हुए उनके ये पद दिया गया है बारले ने हमारे संवाददाता से बात करते हुए कहा कि पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे वो पूरी ईमानदारी और निष्ठा से निभाएंगे तथा जिन आशा और उद्देश्य से उन्हें यह पद दिया गया है उसमे खरा उतर कर दिखाएंगे। बता दे कि शत्रुहन बारले विधानसभा चुनाव 2023 में आरंग विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रत्याशी भी रहे।

GLIBS WhatsApp Group
Show More
Back to top button